Live Khabar 24x7

Surajpur : जय श्री राम के नारों से गूंजा सूरजपुर, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चारों ओर उत्साह का माहौल, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

Surajpur : भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सूरजपुर भी भब्य आयोजन किया गया। पूरा सूरजपुर भक्तिमय हो गया। चारो तरफ उत्सव की तरह माहौल बना रहा। पूरा शहर भगव रंग में रंग नजर आया। सभी मंदिरों में सुबह से ही पूजापाठ का आयोजन चल रहा है।

वहीं शहर के माता कर्मा चौक से भव्य शोभा यात्रा निकली गई। जिसमे हजारों की संख्या में महिलाएं-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ये शोभा यात्रा माता कर्मा चौके से निकलकर पंच मंदिर धर्मशाला से होते हुए राम मंदिर पहुंची जहा पर भब्य रूप से गंगा आरती किया गया और पूजा करने के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।

प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री भी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश के साथ सूरजपुर में भी उत्साह का माहौल है इस शुभ अवसर पर सभी लोग खुशियां मना रहे हैं गांव से लेकर शहर तक भक्तिमय हो गया है और हर कोई अपने-अपने तरीके से खुशियां मना रहे है।

RELATED POSTS

View all

view all