Live Khabar 24x7

सूरजपुर : सरगुजा कमिश्नर की पहल से आमगांव खदान से हड़ताल खत्म…

February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

रोहित कसेरा, सूरजपुर। नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा आमगांव खदान को बंद करके शुरू किया गया अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त हो गया है। हड़ताल को संभागायुक्त की पहल पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक व एसडीएम रामानुजनगर की उपस्थिति में समाप्त करा दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को महीने भर के भीतर पूरा किए जाने का लिखित आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कराया है। वहीं प्रबंधन ने हड़ताल से करोड़ों रुपए के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया है।

RELATED POSTS

View all

view all