Swine Flu : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 14 नए मरीज आए सामने, अबतक 17 की मौत
September 6, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Swine Flu : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। जहां फिर से प्रदेशभर में 14 नए मामले सामने आए है। इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं स्वाइन फ्लू से अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है। कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
वहीं अब स्वास्थ्य विभाग को भी समझ आ गया है कि रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो एन1 एच1 वायरस बेकाबू हो सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण के काम में तेजी लाई गई है। छत्तीसगढ़ की जनता को सलाह दी जा रही है कि वे सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पालन करें। सिर्फ बिलासपुर जिले में 20 दिन में 144 मरीज मिले हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। गुरुवार को तीन नए मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं और जैसे-जैसे मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वायरस भी मजबूत होता जा रहा है और संपर्क में आने वालों को संक्रमित कर रहा है।
प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना हुआ है. बिलासपुर स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के अब तक 108 मरीज मिल चुके हैं। वहीं रायपुर में 85, दुर्ग में 26, जांजगीर में 20, और कोरबा में 26 मरीज मिले हैं। सभी सक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
RELATED POSTS
View all