Teacher Recruitment : इस दिन से शुरू होगी चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग, जानें डिटेल्स…
February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Teacher Recruitment : शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के तहत व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जो 19 फरवरी शाम 5 बजे तक चलेगी। पात्र कैंडिडेट स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से काउंसिलिंग ज्वाइन कर सकते हैं।
Teacher Recruitment Scam : ED ने अभिषेक बनर्जी को फिर भेजा समन, इस दिन होगी पूछताछ
उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के 104 अभ्यर्थियों के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है। सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर में किया जाएगा।
RELATED POSTS
View all