The Kerala Story BO Collection : द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कलेक्शन के मामलें में Guardians of the Galaxy से निकली आगे

Spread the love

मुंबई। The Kerala Story BO Collection : साल 2022 में बॉलीवुड में अच्छी कलेक्शन करने वाली Pathaan, The Kashmir Files जैसी फ़िल्में रही। पिछले कुछ समय से कुछ ऐसी फ़िल्में ही चल रही है, जिनकी कहानी में दम था या जो कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रही। जिनमें कुछ फ्रेंचाइजी फ़िल्में भी शामिल रही।

The Kerala Story BO Collection : पिछले हफ्ते दो फ़िल्में रिलीज हुई। एक बॉलीवुड की द केरल स्टोरी, वहीं दूसरी थी मार्वेल स्टूडियो की गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी। द केरल स्टोरी का इम्पैक्ट और राजनेताओं का राजनीतिकरण फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का कारण बनी।

Read More : PS-2 BOC : चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय की फिल्म पर फैंस ने जमकर बरसाया प्यार, तीन दिनों में कर चुके 150 करोड़ की कमाई, लेकिन हिंदी में हुआ ये हाल

 

फिल्म की कहानी

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदू महिलाओं को गुमराह किया गया, उनका ब्रेनवॉश किया गया, और ये यकीन दिलाया गया कि हिजाब पहनने वाली लड़कियों के साथ कोई भी दुष्कर्म नहीं होता है और ना ही उनसे कोई छेड़छाड़ करता है। इसी वजह से इस फिल्म का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है।

तीन दिनों का कलेक्शन

तीन दिनों में फिल्म द केरल स्टोरी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी लोग फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) ने पहले दिन 8.3 करोड़ का कलेक्शन किया, शनिवार को 11.22 करोड़ का और तीसरे दिन यानी रविवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिनों में कुल कलेक्शन 35.25 करोड़ किया।

 

https://www.instagram.com/p/Crcs_zDLzDl/?utm_source=ig_web_copy_link

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो द केरल स्टोरी फिल्म ने भारत में चौथे दिन 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 45.25 करोड़ हो गई है। वहीं बात करे मार्वेल मूवी गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी की तो, फिल्म ने 3 दिनों में 23-24 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं कुछ मीडिया जानकारी मुताबिक, फिल्म आज यानी चौथे दिन 4 करोड़ के करीब कलेक्शन करने जा रही है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 28.70 करोड़ रुपए हो जाएगा।


Spread the love