बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़, आगजनी में कई सामान खाक, गृहमंत्री विजय शर्मा ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में कल बड़ा हंगामा हो गया। यहां प्रदर्शन कर रहे सतनामी समाज का आंदोलन उग्र हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी। इसके साथ ही कलेक्टर परिसर में खड़े कई वाहनों को भी फूंक दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इस झड़प में कई लोगों को गंभीर चोंटें आई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहा था।

Read More : CG News : बलौदाबाजार में सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन, CM साय ने बुलाई आपात बैठक

सतनामी समाज के करीब हजारों लोग इसके विरोध में कई दिनों से विरोध कर रहे थे। सोमवार को सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने निकले थे इसी दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और कलेक्टर परिसर में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड की है। बता दें कि जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसी बीच गृहमंत्री विजय शर्मा रात 2 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर पर घटनास्थल का निरीक्षण करते फोटो साझा किया है। जिसमें लिखा, बलौदाबाजार में हुए सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटना वीभत्स है, आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाज के लोगो से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। घटना स्थल में साथ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love