छत्तीसगढ़ पुलिस बल में होगी 263 पदों पर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
September 27, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार युवाओं के लिए भर्ती के दरवाजे खोल रही है। सीएम के निर्देश पर गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती होगी। जिसपर वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48, बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पद शामिल हैं।
वहीं पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी गई है। यह प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं। वहीं, सरकार की मंशा पुलिस बल में कुशल, सक्षम और युवाओं की भर्ती करके कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है।
RELATED POSTS
View all