Live Khabar 24x7

TI suspended : दुष्‍कर्म पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज करने में TI ने की देरी, एसपी ने किया सस्‍पेंड…

July 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News
Suspended
Suspended

महासमुंद। TI suspended : पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नए कानून के तहत समय सीमा में काम न करने पर जिले के कोमाखान टीआई शैलेन्द्र नाग को एसपी आशुतोष सिंह ने निलंबित किया। कांग्रेस नेता उत्तम राणा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया और आवेदन दिया। जिस पर अपराध दर्ज करने में टीआई ने समय सीमा का पालन नहीं किया। इधर आरोपित उत्तम राणा को आज गिरफ्तार किया गया है। वहीं टीआई को संस्पेंड किया गया है। हालाँकि टीआई के निलंबन सम्बंधित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, पुलिस सूत्रों ने टीआई के निलंबन की पुष्टि की है।

Read More : CMO Suspend : घूसखोर CMO पर गिरी गाज, गरीबी रेखा कार्ड के लिए ग्रामीणों से मांगे 500-500 रुपए, राज्य शासन ने किया निलंबित

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत कोमाखान थाना में की थी। पीड़िता का कहना है कि थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उसे बहुत देर बैठाया गया। पीड़िता का दावा है कि पुलिसकर्मी आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ एफआईआर करने से बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के टीआई से भी की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और कांग्रेस नेता को गिरफतार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all