Live Khabar 24x7

Train Accident : ट्रेन से कटकर दो मासूम बच्चे समेत 4 की मौत, परिवार में पसरा मातम, जानें कैसे हुआ यह हादसा…

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

train-accident-780×405

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पटना। Train Accident : बिहार के सीवान में ट्रेन से कटकर चार की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे और 2 महिला है। सभी गेंहू काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेल पटरी के किनारे चल रहे बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने की कोशिश में महिलाएं की ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Accident : यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित मैरवा स्टेशन के समीप स्थित लक्ष्मीपुर की है। दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। बच्चों के बचाने की कोशिश में महिलाएं भी इसकी चपेट में आ गई। जिस कारणों चारों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all