Live Khabar 24x7

केंद्रीय मंत्री आठवले का कांग्रेस पर तंज, कहा – ‘राहुल गांधी कभी नहीं बनेंगे पीएम’, मोदी के साथ है देश, मोदी को मारने वाले खुद….?

April 12, 2024 | by Nitesh Sharma

ramdas

रायपुर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रायपुर स्थित भाजपा दफ्तर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेरी पार्टी RPI बीजेपी को सपोर्ट कर रही है। इस बार भाजपा 11 की 11 सीटें जीतेंगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि, मोदी जी को मारने वाले खुद मर जायेंगे, PM मोदी इतनी जल्दी नहीं मरने वाले, PM मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस खत्म होगी। विष्णु देव सरकार में मोदी गारंटी पूरी की है।

Read More : PM Modi के बस्तर प्रवास पर राधिका खेड़ा ने कसा तंज, बोली – “मोदी जी रामजी के नाम पर झूठ बोलना बंद करें”

रामदास आठवले ने आगे कहा कि CM साय से बातचीत हुई यहाँ बाबा साहब और बिरसा मुंडा की बड़ी प्रतिमा बने इसकी मांग मैंने की है CM साय ने इस पर विचार करने की बात कही है। देश का संविधान नहीं बदलेगा विपक्ष वाले ऐसा बोलकर गुमराह करते है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की PC छत्तीसगढ़ में मेरी पार्टी RPI बीजेपी को सपोर्ट कर रही है। इस बार 11 की 11 सीटें जीतेंगे कांगेस नेताओं को PM के खिलाफ गलत नहीं बोलना चाहिए।

आठवले ने राहुल गाँधी को लेकर कहा कि राहुल गाँधी बताएँ भारत जोड़ो यात्रा आप करते है तो आप भारत जोड़ते क्यों नहीं? आप गरीब मुसलमानों को भड़का क्यो रहे है? राहुल गांधी कभी पीएम नही बनेंगे। अरविंद केजरीवाल कभी पीएम नही बनेंगे। ममता बनर्जी कभी पीएम नही बनेगी।

RELATED POSTS

View all

view all