Live Khabar 24x7

Vande Bharat Train : देश के 17वे वंदे भारत ट्रेन की हुई शुरुआत, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

भुवनेश्वर। Vande Bharat Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की 17वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी हैं। इसी के साथ आज से ओडिशा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई। जो ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर जिलों से होकर गुजरेगी।

इसी के साथ पीएम ने 8,000 करोड़ से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की सौगात ओडिशा की दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह ट्रेन रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव कराएगी और पर्यटन के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। अन्य रेल लाइनों की शुरुआत ओडिशा में इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों में तेजी से औद्योगिक विकास के परिणामस्वरूप बढ़ी हुई यातायात मांगों को पूरा करेंगे और इन रेल खंडों में यात्री यातायात पर दबाव को कम करने में भी मदद करेंगे।”

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 22895/22896 रोजाना 20 मई से हफ्ते में 6 दिन पटरियों पर दौड़ेगी। ये ट्रेन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पुरी पहुंचेगी। वापसी के लिए दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर पुरी से रवाना होगी और रात 8 बजकर 30 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।

RELATED POSTS

View all

view all