वाणी गोयल मर्डर केस का हुआ खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड ने ही गला दबाकर की थी हत्या, फिर खुद कर लिया सुसाइड

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के रूम नंबर 416 में हुए वाणी गोयल की हत्या मामले का खुलासा हो गया हैं। बताया गया कि उसके दोस्त विशाल ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ तो वह दो बार होटल में आकर युवती के मरने की पुष्टि की। इसके बाद वह आखिरी बार शाम छह बजे होटल से निकल गया।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर निवासी विशाल पांच जुलाई को ही रायपुर आ गया था। घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को साथ लेकर आएगा या फिर कुछ कर के आएगा। हालांकि युवती की हत्या के बाद वह खुद रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। युवती की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ है। वाणी अपने बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी, लेकिन विशाल ने उसका मुंह दबा दिया।

Read More : Raipur : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में CM साय और राज्यपाल हुए शामिल, छेरापहरा की रस्म अदा कर मांगा आशीर्वाद

वाणी का फोन बंद होने के बाद स्वजन परेशान हो गए थे। उन्होंने तत्काल सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं कैब वाले का पता चलने के बाद वह नौ बजे रात होटल पहुंच गए थे। होटल प्रबंधन को जब वाणी के रुकने के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई। सुबह चार बजे जब फिर पुलिस पहुंची तब काफी बहस के बाद दरवाजा खुला। रूम में वाणी का शव बिस्तर के नीचे मिला।

जानकारी के अनुसार विशाल और वाणी एक दूसरे को पहले से जानते थे। वाणी से विशाल शादी करना चाहता था। लेकिन वाणी उसके साथ दोस्त की तरह रहना चाहती थी। घटना दिनांक को विशाल ने उससे शादी की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। वाणी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने वाणी का गला दबा दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी संषर्घ भी हुआ। चेहरे और हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं।


Spread the love