Live Khabar 24x7

Video : नीरज ने जीता सिल्वर, मां ने जीता दिल, बोली – गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का

August 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Video

 

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक्स 2024 (Paris Olympics 2024) के जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना लिया है। अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका। जबकि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर रहा। यह ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा का दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने मैच के बाद दोनों की जीत पर खुशी जताते हुए कि, “हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है। गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है। मेहनत करता है।”


पाकिस्तानी फैंस ने जताया प्यार

एक पाकिस्तानी फैन ने तो कहा कि यदि मां पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व कर रही होतीं तो दुनिया में नफरत नाम की चीज ना होती। एक तरफ नीरज चोपड़ा की मां, ने अरशद को अपना बेटा बताया तो दूसरी ओर पाकिस्तानी एथलीट की मां ने भी नीरज को अपना बेटा बताकर दोनों देशों के लोगों का दिल जीतने का काम किया है। एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि इस तरह के बयान के लिए नीरज चोपड़ा की मां को गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए।

Image

वहीं अरशद नदीम की मां ने भी नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जितने पर ख़ुशी जताई और बेटा बताया है। अरशद की मां ने कहा कि अरशद नदीम की मां ने नीरज के लिए कहा, ”वो भी मेरे बेट जैसें हैं। वो नदीम के दोस्त भी हैं और भाई भी। हार और जीत किस्मत की बात है। वो भी मेरे बेटे हैं। अल्लाह मियां उन्हें भी कामयाब करें। वो दोनों भाई हैं और दोनों के लिए दुआ करती हूं।” इससे पहले नीरज की मां ने भी अरशद की तारीफ की थी। उन्होंने भी कहा था कि अरशद मेरे बेटे की तरह हैं।

RELATED POSTS

View all

view all