विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप, कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग
October 17, 2024 | by Nitesh Sharma
मुंबई। लगातार देश के कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। वहीं एक बार फिर विस्तारा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई। सूचना मिलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे।
Read More : Bomb Threat : दो विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
विस्तारा एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि ’16 अक्तूबर 2024 को उन्हें फ्लाइट संख्या यूके 028 में बम रखा होने की सूचना मिली। यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए संचालित होती है। फ्लाइट में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई।
बताया गया कि प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित अथॉरिटीज को तुरंत इसकी सूचना दी गई। विमान सुरक्षित मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
RELATED POSTS
View all
