Live Khabar 24x7

WB Panchayat Election : पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच 64,874 पर चुनाव मतदान खत्म, अबतक 15 की मौत, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

July 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। WB Panchayat Election : पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के मतदान होने थे। लेकिन हर बार की तरह इस समय भी बंगाल के चुनाव में हिंसा देखने को मिली है। कुल 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान खत्म हो गया है। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। जिसमें से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 8,874 तृणमूल कांग्रेस से है। वहीं चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अलग अलग मतदान केंद्रों में सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती की गई थी। कई इलाकों से बूथ लूटने, बैलेट पेपर फाड़ने, बैलेट पेपर में आग लगाने की घटनाएं देखी गईं। कूच बिहार के माथभंगा-1 ब्लॉक के हजराहाट गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया।

Read More : पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर लगे बैन को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया, कहा – पूरे भारत में हुई रिलीज, तो WB में क्या समस्या ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ 24 परगना के भांगद ब्लॉक के जमिरगाछी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यहां गांव के लोगों ने बताया कि TMC के लोग थैले में भरकर बम लाए थे। TMC कार्यकर्ता गांव के लोगों को डराकर वोट डलवा रहे थे। उन्होंने इतने बम फेंके कि 2 घंटे तक पोलिंग रुकी रही। कुछ बम मीडियो वालों की तरफ भी फेंके। फिलहाल यहां सेंट्रल फोर्स तैनात है।

बीते 24 घंटों में इस चुनावी हिंसा में 15 लोगों की जान चले गई। मरने वालों में आठ TMC कार्यकर्ता, तीन CPI(M) कार्यकर्ता, कांग्रेस-भाजपा और ISF के एक-एक कार्यकर्ता और एक निर्दलीय उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट शामिल है। 9 जून से अब तक हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 28 से ज्यादा हो चुकी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गृहमंत्री शाह BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार से भी बात की और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल जल रहा है। केंद्र को यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

 

RELATED POSTS

View all

view all