Live Khabar 24x7

Whatsapp New Features : वॉट्सऐप यूजर्स की हुई मौज, रोल आउट हुए दो कमाल के फीचर्स, ऐसे कर सकते है इस्तेमाल

August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Whatsapp New Features : पॉपुलर सोशल मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी हैं। कंपनी ने अपने यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स रोल आउट करते रहता है। इस दौरान कंपनी ने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं।

जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला हैं। गूगल मीट, जूम और माइक्रोसॉफ्ट टिम्स को कॉम्पिटिशन देने के लिए कंपनी ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर और लैंडस्कैप मोड फीचर को रोल आउट किया हैं।

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम चैनल और एक फेसबुक पोस्ट में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान आपकी स्क्रीन साझा करने की क्षमता जोड़ रहे हैं। स्क्रीन शेयरिंग यूजर्स को वीडियो कॉल पर उपलब्ध संपर्कों के साथ अपने दस्तावेज़, फ़ोटो और वीडियो साझा करने में सक्षम बनाएगी।

वॉट्सऐप ने कहा – चाहे काम के लिए दस्तावेज साझा करना हो, परिवार के साथ तस्वीरें ब्राउज करना हो, छुट्टियों की योजना बनाना हो या दोस्तों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, या सिर्फ तकनीकी सहायता से दादा-दादी की मदद करना हो स्क्रीन शेयरिंग से आप कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन का लाइव विजुअल साझा कर सकते हैं।

यह Features आईफोन, एंड्रॉइड स्मार्टफोन और विंडोज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और आने वाले दिनों में सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है।

ऐसे कर सकते है इस्तेमाल

वॉट्सऐप के इस नए फीचर्स को आप शेयर आइकन को दबा कर इस्तेमाल कर सकते है। यूजर ‘शेयर’ आइकन पर क्लिक करके स्क्रीन शेयरिंग शुरू कर सकते हैं। जब कोई यूजर इस पर टैप करेगा, तो ऐप उनसे स्क्रीन शेयर एक्सेस देने के लिए कहेगा। आप किसी विशिष्ट ऐप को साझा करने या पूरी स्क्रीन साझा करने के बीच चयन कर सकते हैं।

वॉट्सऐप के स्क्रीन शेयरिंग फीचर को पहले WABetaInfo द्वारा देखा और साझा किया गया था, एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो वॉट्सऐप फीचर्स को व्यापक दर्शकों के लिए पेश करने से पहले रिपोर्ट करता है।

RELATED POSTS

View all

view all