Live Khabar 24x7

बड़ी खबर: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हरिवंश नारायण सिंह बने कार्यवाहक सभापति, नई नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी

July 22, 2025 | by Nitesh Sharma

harivanshvicepresident1-1753184090

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। मानसून सत्र के पहले ही दिन देश को चौंकाते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया है। अब वे तब तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक उपराष्ट्रपति पद के लिए नई नियुक्ति नहीं हो जाती। धनखड़ के इस्तीफे के एक दिन बाद, मंगलवार को हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में पहले से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वे उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं।

पत्रकारिता से संसद तक: हरिवंश नारायण सिंह का सफर

  • जन्म: 30 जून 1956, छपरा, बिहार

  • प्रारंभिक शिक्षा: गांव के नजदीकी स्कूल से

  • उच्च शिक्षा: जेपी इंटरकॉलेज से हाईस्कूल, बनारस से इंटरमीडिएट, बीएचयू से स्नातक व पत्रकारिता में डिप्लोमा

  • करियर की शुरुआत: विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकार

  • राजनीति में प्रवेश: अगस्त 2018 में बने राज्यसभा के उपसभापति

  • पुनर्नियुक्ति: वर्ष 2020 में दोबारा संभाला उपसभापति का दायित्व

  • प्रेरणा: लोकनायक जयप्रकाश नारायण से गहरा प्रभाव

भारतीय संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति के इस्तीफा देने की स्थिति में 60 दिनों के भीतर नए उपराष्ट्रपति का चुनाव अनिवार्य है। चुनाव प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के संकेत मिल रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all