रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – “छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त जनता के अपार विश्वास का प्रमाण है। इस अद्वितीय जनादेश के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया, और संगठन की कुशल रणनीति ने इस जीत को संभव बनाया। जनता का विश्वास हमारी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनआकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। पुनः आभार।”
मतगणना के रुझानों और नतीजों में भाजपा ने रायपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन किया है भाजपा की इस जबरदस्त जीत पर कार्यकर्ताओं में गज़ब का जोश है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। ढोल-नगाड़े गूंज रहे हैं और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ता अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7