Live Khabar 24x7

Stock Market Update : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स हुआ धड़ाम, इन शेयरों में आई भारी गिरावट

August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market Update : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 180 से अधिक अंकों की गिरावट देखि गई। वहीं निफ्टी 19500 के नीचे पहुंच गया।

सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 254.29 (0.39%) अंकों की गिरावट के साथ 65,433.89 जबकि निफ्टी 79.30 (0.41%) अंक फिसलकर 19,463.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बाजार की गिरावट में बैंकिंग, FMCG, मेटल, फार्मा शेयर सबसे आगे हैं, जबकि IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है।

 

RELATED POSTS

View all

view all