Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : पहले चरण का मतदान कल, 20 सीटों पर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेगी जनता…

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के लिए कल का दिन काफी अहम साबित होने वाला हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 7 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सम्बंधित क्षेत्रों में चुनावी प्रचार थम गया हैं। कल 20 प्रत्याशियों का भविष्य EVM मशीन में कैद हो जाएंगे।

प्रदेश के 20 विधानसभा सीटों में कुल 223 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जब्कि, बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

Read More : CG Election 2023 : आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार, CM भूपेश बघेल करेंगे बैक टू बैक सभाएं

 

बता दे कि छतीसगढ़ में 7 के बाद 17 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। कांग्रेस की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है। राज्य में 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग की हैं। जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं। यहां लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं।

इस सीटों में होगा मतदान

  • पंडरिया
  • कवर्धा
  • खैरागढ़
  • डोंगरगढ़
  • राजनांदगांव
  • डोंगरगांव
  • खुज्जी
  • बस्तर
  • जगदलपुर
  • चित्रकोट
  • मोहला-मानपुर
  • अंतागढ़
  • भानुप्रतापपुर
  • कांकेर
  • केशकाल
  • कोंडागांव
  • नारायणपुर
  • दंतेवाड़ा
  • बीजापुर
  • कोंटा

RELATED POSTS

View all

view all