Live Khabar 24x7

Big Breaking : खेत में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

अभनपुर। Big Breaking : अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अभनपुर-राजिम रोड स्थित धनश्री विहार के पीछे खेत में एक युवक और युवती की लाश मिली है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के शव करीब 7 से 8 दिन पुराने बताये जा रहे है।

Read More : Big Breaking : रायपुर में अब देर रात तक नहीं खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश…

बताया जा रहा हैं कि मृतिका की पहचान राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रीघाट की निवासी के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 मई 2023 को राजिम थाने में दर्ज कराई गई थी, वहीं मृतक युवक भी उसी गांव का निवासी होने की आशंका है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all