नशे के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 12 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ धरे गए दो आरोपी, जानिए पूरा मामला?
April 27, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। नशे के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने 12 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइये पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।
बताया गया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि चौकी रामनगर, थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत चुरेलिन दुर्गा दाई मंदिर के पास रामनगर कोटा रोड में दो व्यक्ति एक कपडा रखने के बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिए अपने पास रखा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं चौकी रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया।
Read More : CRIME NEWS : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 39 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मनहरण चतुर्वेदी उर्फ अज्जू पिता गोपाल चतुर्वेदी उम्र 27 वर्ष बताया। जो साकिन ग्राम अमेरी सतनाम चौक थाना सकरी जिला बिलासपुर हाल पता महादेव घाट चैक के पास थाना डी.डी नगर रायपुर का निवासी हैं। वहीं दूसरे आरोपी ने अपना नाम लक्की चन्द्राकर पिता स्व. चोवाराम चन्द्राकर उम्र 26 वर्ष साकिन ए.एस.जी. अस्पताल के पास हनुमान मंदिर सक्ति नगर थाना खम्हारडीह रायपुर का होना बताया।
दोनों के पास रखे एक कपड़ा रखने का बैग के अंदर की तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजा होना पाया गया। दोनों के पास से 12 किलो 100 ग्राम गांजा किमती 121000/- रूपये नगद 410/- रूपये एवं एक पुराना मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध.क्र. 339/2024 धारा 20 बी, 27ए, नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
आरोपी
(01) मनहरण चतुर्वेदी उर्फ अज्जू पिता गोपाल चतुर्वेदी उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम अमेरी सतनाम चौक थाना सकरी जिला बिलासपुर हाल पता महादेव घाट चौक के पास थाना डी.डी नगर रायपुर
(02) लक्की चन्द्राकर पिता स्व. चोवाराम चन्द्राकर उम्र 26 वर्ष साकिन ए.एस.जी. अस्पताल के पास हनुमान मंदिर सक्ति नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
RELATED POSTS
View all