Live Khabar 24x7

CG TRAIN CANCELLED : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 9 ट्रेनों को किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

July 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Train Cancelled

बिलासपुर। CG TRAIN CANCELLED : एक बार फिर से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। दरअसल रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है की SECR बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा चांपा एवं सारागांव रोड़ में चांपा-कोरबा-कटघोरा सेक्शन नेशनल हाइवे में रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लांचिंग कार्य के लिए 5 दिन ट्राफिक कम पावर ब्लाक लेकर कार्य किया जायेगा।

इस कारन से 9 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रेलवे का कहना है कि इस कार्य के पूर्ण होने पर गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली गाडियां

1. 19, 20, 29 जुलाई व 04 एवं 08 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

2. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

3. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

4. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

5. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

6. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

7. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

8. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

गंतव्य/प्रस्थान बिन्दु से पहले समाप्त एवं शुरू की जाने वाली गाडियां

1. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।

2. 20, 21, 30 जुलाई व 05 एवं 09 अगस्त’ 2024 को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

RELATED POSTS

View all

view all