सीएम हाउस में 22 अगस्त का जनदर्शन स्थगित, जानें वजह
August 21, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। मुख्यमंत्री और जनता का सीधा संवाद का कार्यक्रम, जनदर्शन इस गुरुवार 22 अगस्त को स्तगित कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का फैसला करना पड़ा है। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्या सुनते हैं। वहीं मौके पर ही अधिकारियों समाधान के निर्देश देते हैं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।
RELATED POSTS
View all