IND vs BAN 1st Test Day-2 : दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को मिली 308 रन की बढ़त, दूसरी पारी में फिर फेल हुए रोहित-कोहली
September 20, 2024 | by Nitesh Sharma

IND vs BAN 1st Test Day-2 : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा। पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 376 रन पर आलआउट किया। इसके बाद भारत की पेस बैटरी ने बांग्ला टाइगर्स को 149 रन पर समेत दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। शुभमन और ऋषभ नाबाद लौटे हैं।
दूसरी पार में रोहित और कोहली फिर फेल हो गए हैं। भारत को दूसरी पारी में रोहित शर्मा (5), विराट कोहली (17) और यशस्वी जायसवाल (10) सस्ते में आउट हो गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश- शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन माहमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा
RELATED POSTS
View all