Live Khabar 24x7

Suicide : बस्तर फाइटर के जवान ने की आत्महत्या, सोते समय खुद को मारी गोली, छुट्टी पर आया था गांव

November 10, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोंडागांव। Suicide : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रह है कि जवान ने सोते समय अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना की पुष्टि एसपी वाय अक्षय कुमार ने की है। फिलहाल खुदखुशी की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस्तर फाइटर के जवान ने बेड पर अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना उरन्दाबेड़ा थाना इलाके की है। मौके पर पिस्टल और मोबाइल भी बरामद किया गया है। जवान हरीलाल नागकी धनोरा थाने में पोस्टिंग थी। वह छुट्टी पर फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव आया हुआ था। जहां उसने आत्महत्या कर ली।

 

RELATED POSTS

View all

view all