Live Khabar 24x7

IT Raid : रायपुर और बिलासपुर में आईटी ने मारी रेड, लोहा और कोल कारोबारियों के ठिकानों पर खंगाल रही दस्तावेज

July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। IT Raid : रायपुर और बिलासपुर में आयकर ने छापेमारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार रायपुर के वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर भी आईटी ने दबिश दी है। बिलासपुर में सत्या पावर के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के हंसा विहार स्थित घर और ऑफिस समेत भरारी में प्लांट में दबिश हुई है । उनका स्टील और कोल का कारोबार है। बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर दबिश हुई है।

बता दे कि मंगलवार यानि आज तड़के हुई रेड की कार्रवाई से व्यापारी जगत में हड़कंप मच गया है. हंसा विहार स्थित सत्या पावर के मालिक राम अवतार अग्रवाल, पवन अग्रवाल के घर बंद कमरे में जांच पड़ताल जारी है. 20 से ज्यादा गाड़ियों में टीम दबिश देने पहुंची है. आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी समेत मनीलॉड्रिंग की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची है। जांच जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all