आज होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार, छत्तीसगढ़ बीजेपी सहप्रभारी नितिन नवीन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…
March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
पटना। आज बिहार मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है।
बता दें कि नई सरकार के बनने के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है। जदयू के विधायकों पटना में रहने का आदेश दिया गया था और अब भाजपा नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जाने शुरू हो गए हैं। बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं जिनमें भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं।
RELATED POSTS
View all