Live Khabar 24x7

BJP’s Parivartan Yatra : बालोद पहुंची परिवर्तन यात्रा, केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर हुए शामिल, एक बार फिर भूपेश सरकार पर बरसे अरुण साव

September 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। BJP’s Parivartan Yatra : आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय शेष हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ में दोनों प्रमुख पार्टियों के राष्ट्रिय नेताओं के आलावा आम आदमी के नेता भी राजधानी समेत प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। वहीं भाजपा परिवर्तन रैली के जरिए जनता तक पहुंच रही हैं।

बता दे कि BJP की पहली यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को शुरू हुई वहीं दूसरी यात्रा 15 सितंबर को जशपुर के खुड़ीयारानी से निकली। जिसमें शामिल होने केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पहुंचे। इस दौरान पंचायत मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से भी चर्चा की। जहां वे प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की है। पहली यात्रा दंतेवाड़ा के बाद दूसरी यात्रा जशपुर के खुड़ियारानी मां के आशीर्वाद से ऐतिहासिक रूप से शुरु हुई। आज पहली परिवर्तन यात्रा बालोद पहुँची है। पांच दिनों में परिवर्तन यात्रा को अपार जन समर्थन मिला है। जनसभा में लोगों की भीड़ दिख रही है। जनता का आशीर्वाद,लोगों का प्यार मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा स्वागत जगह जगह भव्य रूप से हो रहा है।

Read More : BJP Parivartan Yatra : जशपुर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अरुण साव और वरिष्ठ नेतागणों ने किया स्वागत, परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस से जनता परेशान

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के जन-घोषणा में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। घोटाले ही घोटाले इस सरकार में हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक ही नहीं, नीचे स्तर तक भ्रष्टाचार, लूट खसोट मची है। इससे आम जनता परेशान है। विकास के सारे काम पौने पांच साल से ठप है।

विकास का पैमाना स्कूल बिजली पानी है, लेकिन पौने पांच साल में इस सरकार ने एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय नहीं खोल पाई। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा लगातार चल रही है, अब देख रहे पूरे प्रदेश में सड़के बदहाल है। यह सरकार सभी जगह सड़कों की बदहाली, सड़कों के गड्ढे पाट नहीं पा रही है। पौने पांच साल में कोई काम हुआ है तो केवल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम हुआ है।

गरीबों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। इस सरकार ने जल जीवन मिशन की दुर्दशा कर दी है। जो कभी इन्होंने 70 साल में कल्पना नहीं की थी कि जनता को शुद्ध जल मिले। ऐसे विकास के कार्यों को छत्तीसगढ़ में रोकने का कार्य इस कांग्रेस सरकार ने किया है। इस योजना में सरकार रुकावट डाल रही है।

युवा परेशान

साव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार से युवा बेहद परेशान है। पीएससी घोटाला कर युवाओं के सपने के तोड़ने का काम किया है। पीएससी में पदों को बेचने का काम किया गया। इतना ही नही व्यापम का भी इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने बुरा हाल कर दिया।

किसानों के साथ अन्याय

साव ने आरोप लगाया है कि किसान के साथ कांग्रेस सरकार ने अन्याय किया है। किसानों को परेशान करने के लिए पहले रकबे काट दिए गए, फिर किसानों को बारदाने के लिए तरसाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में रोड़े अटकाए गए। मिलावटी वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए मजबूर किया गया। आज छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। यह सब दुर्दशा कांग्रेस सरकार के नीतियों और जन विरोधी कार्यों का परिणाम है।

RELATED POSTS

View all

view all