CG Budget Session : सदन में गूंजा रीपा योजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा, मंत्री विजय शर्मा ने कहा- सीएस की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी तीन महीने में जांच
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Budget Session : आज सदन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पिछली सरकार के रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में ने उठाया। इस सवाल पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने रीपा का एडवोकेट जनरल के जरिए ऑडिट कराने और चीफ सेक्रेटी की अध्यक्षता में समिति बनाकर 3 महीने में जांच कराने की घोषणा।
मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 300 रीपा बनाये जाने थे, सभी बन गए। पिछली बार 441 करोड़ का बजट स्वीकृत था जिसमें 260 करोड़ का भुगतान हुआ है बाकी बचा है। धरमलाल कौशिक ने पूछा- किस-किस मद से राशि गई है? मंत्री विजय शर्मा ने कहा- विभिन्न मदों से गई है, डीएमएफ सहित अन्य कई मदों की राशि है।
धरमलाल कौशिक ने कहा- योजना शुरू हुआ तब से करीब 600 करोड़ रुपये की राशि है। डीएमएफ के मद से खर्च कर भ्रष्टाचार किया गया है। खरीदी में लीपापोती की गई है और मंत्री-अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं है, मनमानी खरीदी हुई है। क्या चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच कराएंगे? बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा- कई मदों से भुगतान हुआ है। रीपा का क्या भौतिक सत्यापन हुआ है?
Read More : CG Budget Session : विधानसभा में गूंजा गायों की तस्करी का मामला, विपक्ष ने लगाए गौ हत्या बंद करो के नारे
मंत्री विजय शर्मा ने कहा- रीपा में स्ट्रक्चर बना है, कई जगहों पर सामान है, कुछ नहीं है। जो अपेक्षा थी वो पूर्ण नहीं हुआ है। मंत्री विजय शर्मा की बड़ी घोषणा करते हुए कहा, रीपा का एडवोकेट जनरल के जरिए ऑडिट होगा। चीफ सेक्रेटी की अध्यक्षता में समिति बनाकर जांच कराएंगे। धरमलाल कौशिक ने कहा- रीपा में ऐसा भी हुआ है कि 2 करोड़ का काम है पूरा और 80 लाख का प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाया गया है, ये हाल है।
अजय चंद्राकर ने कहा- कहीं का पैसा कहीं घुसा दिया गया है। जांच की घोषणा हुई है लेकिन टाइम लिमिट बताया जाए। बीजेपी विधायक धरमजीत सिंह ने कहा- कई सरपंचों का भुगतान नहीं हुआ है, उनके लिए आत्महत्या की स्थिति है। उन्हें आत्महत्या से बचाया जाए और भुगतान किया जाए, बाद में मत कहिएगा जब आत्महत्या करने लगे। मंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा करते हुए कहा कि 3 महीने में जांच पूरी होगी।
RELATED POSTS
View all