CG Crime : बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, बीच सड़क उतारा था मौत के घाट, जानें पूरा मामला
April 14, 2024 | by Nitesh Sharma
सूरजपुर। CG Crime : सूरजपुर में रेलवे ट्रैक के पास अधेड़ की हत्या मामलें में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक के बेटे ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि पिता ने बेटे को उसकी प्रेमिका के साथ विवाह करने से रोका था, जिससे बौखलाये बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना चौकी करंजी का है।
दरअसल करंजी चौकी क्षेत्र निवासी सुबह अपनी दवा लेने गया था। इसी बीच उसकी गला कटी लाश रेलवे साइडिंग में पड़ी मिली। धारदार हथियार से किसी ने उसका गला काट दिया था। उसकी बाइक भी पास में ही गिरी पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पहले आशंका थी कि जमीन विवाद में उसकी हत्या हुई है। गांव के ही किसी व्यक्ति से उसका जमीन संबंधी विवाद भी था। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
हालांकि जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में अलग ही एंगल मिल गया। दरअसल मृतक के बेटे का गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मृतक शादी के खिलाफ था, इसी बात से बाप बेटे में विवाद होता था। फिर घटना वाले दिन पिता के दवा लेने जाते के साथ बेटा पीछा करते हुए उनके पीछे गया। घटनास्थल पर पहले बाप बेटे में विवाद हुआ और फिर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
RELATED POSTS
View all