रायपुर। CG News : 1 मई को श्रम दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर ‘बोरे-बासी’ खा कर श्रम का सम्मान बढ़ाने और अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस श्रमिक दिवस पर आइए, बोरे-बासी खा कर श्रम का सम्मान करें। अपनी समृद्ध संस्कृति पर अभिमान करें। साथ ही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में #HamarBoreBaasi के साथ शेयर जरुर कीजिए, हमें इंतज़ार रहेगा।
मुख्यमंत्री का आज का दौरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 2.10 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे और वहां 2.55 बजे मेला भाठा मैदान में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।