Live Khabar 24x7

CG News : योग दिवस कार्यक्रम से एसपी-कलेक्टर के गायब होने पर विधायक हुई नाराज, कहा – नहीं है ऐसे अधिकारीयों की जरुरत….

June 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : CG News : जिले में आज 10वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योगाभ्यास किया। जहां मुख्य अथिति के तौर पर क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह भी शामिल हुई। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम में कलेक्टर-एसपी अनुपस्थित दिखे। इससे विधायक रेणुका काफी नाराज नजर आई।

जानकारी मुताबिक, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में ना तो कलेक्टर डी राहुल वेंकट नजर आए और ना ही एसपी चंद्रमोहन सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बात से रेणुका सिंह नाराज दिखी। उन्होंने कहा कि ये सरकार का कार्यक्रम है। सभी लोग मिलकर योग कर रहे हैं। जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में कलेक्टर एसपी को रहना चाहिए।

विधायक रेणुका सिंह ने कहा, जरूरी नहीं कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रहेंगे, तभी जिला प्रशासन के अधिकारी आएंगे। खेद का विषय है, इसे गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे अधिकारियों को मनेंद्रगढ़ ने रहने की जरूरत नहीं हैं।

वहीं इस बखेड़े के बाद योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर एसपी चंद्र मोहन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह दुष्कर्म की घटना के सिलसिले में देर रात 3 बजे तक केल्हारी में थे। स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही।

RELATED POSTS

View all

view all