CG Police Recruitment 2024 : युवाओं के लिए खुशखबरी, SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर निकली भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स
October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Police Recruitment 2024 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी लंबे समय से SI भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, CGPSC ने आज छत्तीसगढ़ पुलिस ने SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की 341 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए त्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती अप्लाई कर सकेंगे।
CG Police Recruitment 2024 : वैकेंसी डिटेल्स
वैकेंसी में सबसे ज्यादा 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं। सूबेदार के 19, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा के 11, प्लाटून कमांडर के 14, सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट के 4, सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के 1, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के 5 और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के 9 पद हैं। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बाद में अलग से जारी होगी। इसका आयोजन सभी 33 जिलों में होगा।
योग्यता
सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा और प्लाटून कमांडर के पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विषय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए उम्मीदवारों का मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना जरूरी है।
ये है आयुसीमा
आयुसीमा– छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी एज लिमिट में छूट का प्रावधान भी किया गया है।
हाइट– पुलिस की इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 153 सेमी रखी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए।
फिजिकल-छत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल में उम्मीदवारों से 100 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि करवाया जाएगा।
चयन प्रक्रिया– इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा. मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
RELATED POSTS
View all