CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया मदर्स डे स्पेशल वीडियो, मां की ममता पर लिखी ये खास बात
May 12, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। 12 मई यानी मातृ दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पेशल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है। वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।
मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है।
मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम… pic.twitter.com/vSxIaiGbP9
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 12, 2024
वीडियो में कहा गया है कि प्रभु श्रीराम ने कहा है “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।” मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। हम मां पर ज्यादा क्या लिखें, मां पर क्या कहें, माँ ने ही तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।
RELATED POSTS
View all