Live Khabar 24x7

कांग्रेसियों का बिगड़ा मानसिक संतुलन… लखमा के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

मैनपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवासी लखमा बयान पर प्रतिक्रया दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। CM ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों को हार दिखाई दे रहा हैं। जिसके कारण सभी का दिमकी संतुलन बिगड़ गया हैं। सीएम साय ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेसियों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है।

Read More : MP में CM साय ने ली जनसभाएं, कल जगदलपुर में करेंगे रोड शो

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी दुनिया में जहाँ भी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी का करना शुरू कर देते हैं। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। मोदी जी की माता का निधन होने के बाद उन्होंने सुबह दाह संस्कार किया और शाम में देशसेवा के काम में जुट गए। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। सीएम साय ने कहा दुनिया के र्वाधिक लोकप्रिय नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का कांग्रेसियों को कोई हक नहीं है।

RELATED POSTS

View all

view all