दरभंगा। Crime : बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां अज्ञात बदमाशों ने बीते रात थाने को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वालों को थाने के अंदर ही जलाने की कोशिश की गई है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की सजकता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि बदमाशों की यह करतूत सीसी कैमरा में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक भी दिखा है। सीसीटीवी फुटेज एक युवक डब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की रही हैं।
Read More : Raipur Crime : जेल से निकलते ही लिया चार साल पुरानी रंजिश का बदला, दिनदहाड़े कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा हैं कि, घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। थाना में लगे सीसी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे में एक असामाजिक तत्व की तस्वीर कैद पाई गई है। उसका सत्यापन कराया जा रहा है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा।
इस मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एक युवक रात को 12.21 से 12.54 के बीच आग लगाते हुए नजर आ रहा है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से बचाव के लिए ओडी ड्यूटी और संतरी ड्यूटी वाले की गतिविधि की भी जांच की जा रही है।