Live Khabar 24x7

Horoscope Today 10 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 10 May 2024 : आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- सदी हुई वाणी। रिश्तों का विस्तार। धन का विस्तार। ज्ञान का विस्तार। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- लोग आपकी ऊर्जा से आकर्षित होंगे। चमकेत हुए सितारे की तरह दिखेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है। बस बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं- मैं से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। कोई तकलीफ नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की तरफ से खुशहाल समाचार। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। आय के नवीन स्तोत्र बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल रहा है। बहुत अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। धन, वैभव में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी-ब्याह तय हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपनी बुद्धि से, बौद्धिक क्षमता से समाज में छा जाएंगे। बच्चों से खुशहाल समाचार मिलेगा। प्रेम में अपनापन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में उत्साह बना रहेगा। कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- व्यापारिक विस्तार होगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all