ISRO GSLV NVS-1 Navic Satellite : नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 हुआ लॉन्च, टेरेस्टेरियल, एरियल और मैरीटाइम नेविगेशन का आसानी से लग सकेगा पता
May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। ISRO GSLV NVS-1 Navic Satellite : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज नेवगणशन सेटेलाइट NVS-01 को लॉन्च कर दिया है। यह साल 2016 में लॉन्च की गई IRNSS-1G सैटेलाइट को रिप्लेस करेगी। आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर 51.7 मीटर ऊंचे रॉकेट से NVS-01 लॉन्च किया गया है।
श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2,232 किलोग्राम GSLV सैटेलाइट ने उड़ान भरी है। इसरो द्वारा लॉन्च यह सैटेलाइट गूगल मैप से कई मायनों में बेहतर माना जा रहा है। नाविक पृथ्वी के ऑर्बिट में सात सैटेलाइट का एक ग्रुप है। इसरो ने कहा कि एनवीएस-01 दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है, जिसे नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन सेवाओं के लिए परिकल्पित किया गया है।
मोबाइल फोन के लोकेशन का पता
नेविगेशन सैटेलाइट की मदद से ही मोबाइल फोन में लोकेशन का पता लग पाता है। इसके अलावा रियल-टाइम जियो पोजिशनिंग के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका खासतौर पर सिविल एविएशन और मिलिट्री में उपयोग होता है। इसकी मदद से टेरेस्टेरियल, एरियल और मैरीटाइम नेविगेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
RELATED POSTS
View all