Live Khabar 24x7

Manohar Joshi Died : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया शोक

February 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनोहर जोशी ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। यहां उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। वे 86 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सड़क हादसे में विधायक लस्या नंदिता की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी जिसके बाद 86 साल के शिवसेना नेता को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की निगरानी डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

RELATED POSTS

View all

view all