Live Khabar 24x7

Raghav-Parineeti Wedding : राघव और परिणीति आज लेंगे सात फेरे, बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Raghav-Parineeti Wedding : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज ‘आप’ सांसद राघव चड्डा के साथ 7 फेरे लेने जा रही है। उदयपुर में वेन्यू तय किया गया है। पूरे इंटरनेट समेत संसद में दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर थी। ऐसे में आज दोनों आज एक दूजे के हो जायेंगे। इस ख़ुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी पॉपुलर चेहरे और मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता-मंत्री पहुंचेंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शनिवार रात को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। मेहमानों को उदयपुर हवाई अड्डे पर आते देखा गया और फिर उन्हें बोट से आलीशान द लीला पैलेस ले जाया गया। दूल्हे और दुल्हन के परिवार ने एक भव्य संगीत रात की मेजबानी की, जहां सलमान अली और नवराज हंस सहित अन्य लोगों ने परफॉर्म किया।

वायरल वीडियो में नवराज हंस ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ और ‘दिल चोरी’ जैसे गाना गाते नजर आ रहे हैं और परिवार के लोग जमकर नाच रहे हैं। परिणीति और राघव की शादी के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। शादी की फोटोज और वीडियोज लीक न हो, इसके लिए मेहमानों से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों के कैमरों को टेप किया गया है, हालांकि, संगीत का वीडियो बाहर आ गया। रविवार को परिणीति अपने दूल्हे राघव के लिए दुल्हन बनेंगी। कपल उदयपुर में पिछोला झील के बीच एक भव्य समारोह में सात फेरे लेगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all