Live Khabar 24x7

Raipur : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा ने किया स्वागत

January 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur : सिख समाज के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित गुरु गोबिंद नगर गुरुद्वारा पहुंचे और प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, इसके साथ ही उन्होंने गुरू वांणी का पाठ सुनकर गुरू गोविंद सिंह जी के योगदान को याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Read More : Raipur : भाजपा के फायर ब्रांड नेता टी राजा की रायपुर में रैली, कलेक्टर और एसपी सुनिश्चित करें ना हो हेट स्पीच, SC ने दिए निर्देश

इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा समेत शहर के अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं गुरुचरण होरा ने सीएम साय का गुरुद्वारा आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सीएम साय का प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने पर आभार जताया। इस मौके पर पंडरी गुरुद्वारा के प्रमुख इंदर जीत सिंह चावला, सदस्य मनिंदर सिंह रखराज, लाली रंधावा, लवली अरोरा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all