Rohit Sharma Birthday : 36 साल के हुए रोहित शर्मा, कभी प्लेइंग-11 में होने पर उठते थे सवाल! लेकिन अब भारतीय टीम की सम्हाल रहे कमान, जानें हिटमैन से जुड़ी ये बाते

Spread the love

Rohit Sharma Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब वे टीम तक से बाहर कर दिए गए थे। लेकिन धोनी के कप्तानी में कई मौके दिए गए लेकिन रोहित उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे थे। एक समय ऐसा भी आ गया था कि प्लेइंग-11 में रोहित को शामिल करने पर धोनी पर सवाल उठाया जाता था।

लेकिन धोनी तो धोनी हैं। वे किसी टैलेंटेड प्लेयर को टीम से ऐसे कैसे जाने देते? 2013 के चैम्पियन ट्रॉफी में माही ने रोहित को ओपनिंग करने का मौका दिया और तब से रोहित ने रनों का अम्बार लगा दिया। जिसके कारण एक समय मजाक बनाने वाले क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें हिटमैन का नाम दिया। उन्होंने ODI में सबसे ज्यादा 3 बार दोहरा शतक जड़ा हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं।

Read More : IPL 2023 : आज खेले जाएंगे डबल हेडर मुकाबले, पहले हार्दिक करेंगे RRR की चुनौती का सामना, दूसरे मैच में हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत

2011 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौक़ा
रोहित शर्मा को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी 2011 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2011 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर बहुत सारे लोग मेरे पास आए और बहुत सारी बातें कीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। केवल युवराज सिंह मेरे पास आए और खाने के लिए मुझे बाहर ले गए। वहां कोई नहीं था। रोहित ने बताया कि वे लगभग एक महीने तक उदास थे, क्योंकि वर्ल्ड कप ऐसा होता है, जिसके बारे में आप सपने देखते हैं। मैं अंदर ही अंदर रो रहा था।

मुंबई की मिली कप्तानी

रोहित शर्मा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का कप्तान चुना गया। वे सबसे अधिक 5 टाइटल जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं. इतना ही नहीं रोहित ने वनडे में अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंकाया। वे एक बार नहीं 3 बार दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वे वनडे में 8 बार 150 से अधिक रन की पारी खेल चुके हैं। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Read More : IPL 2023 : आज खेले जाएंगे डबल हेडर मुकाबले, पहले हार्दिक करेंगे RRR की चुनौती का सामना, दूसरे मैच में हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत

फ़िल्मी स्टोरी ने कम नहीं लव लाइफ

रोहित शर्मा ने रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित और रितिका ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा और किसी को भी भनक नहीं लगने दी। साल 2015 में आईपीएल के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं और उसकी बाद उनका नाम रोहित के साथ जोड़ा जाने लगा। रोहित ने इसके बाद रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया।

रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। बता दें कि रोहित और रितिका की शादी को स्पेशल बनाने के लिए अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की थी। रोहित और रितिका की एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ।


Spread the love