सूरजपुर। Surajpur News : भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह लगातार पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुए है। कल भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नही पहुचीं। वहीं आज भी सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मैं नहीं पहुंची।
जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि लगातार रेणुका सिंह कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। इस पर CM ने कहा कि यह तो उनसे बात करने के बाद ही पता चलेगा। हो सकता है, कहीं और उनका कार्यक्रम हो।
बता दें कि रेणुका सिंह मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल थी। मुख्यमंत्री नहीं बन पाई ना ही मंत्रिमंडल में जगह मिला। जिसके बाद वह लगातार रायपुर या दिल्ली में ही रह रहीं है।