Live Khabar 24x7

व्याख्याता पर गिरी निलंबन की गाज, जांच के बाद लिया गया एक्शन, जानिये वजह…

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

suspended

 

सूरजपुर। जिले के एक व्याख्याता पर निलंबन की गाज गिरी हैं। दरअसल परीक्षा में नकल कराने वाले व्याख्याता को प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़सरा, भैयाथान, सूरजपुर के व्याख्याता अरविंद राजवाड़े पर 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल कराने का आरोप था। स्कूल में नकल की शिकायत 14 मार्च को टीवी चैनल पर प्रसारित की गयी थी। शिकायत के बाद भैयाथान के BEO स्कूल जांच करने के लिए पहुंचे थे।

Read More : Surajpur : प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट

जांच के दौरान पाया गया कि शिक्षक ने बच्चों को नकल कराने के लिए पुराने प्रैक्टिकल फाईल दी थी। व्याख्याता ने नकल कराने की बात को स्वीकार किया। इसकी पुष्टि बीईओ ने अन्य बच्चों से भी की। जिसके बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट डीईओ को भेजी थी। शासन स्तर पर भेजी गयी रिपोर्ट के बाद अब डीपीआई ने आदेश जारी कर अरविंद कुमार राजवाड़े को निलंबित कर दिया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all