raigarh accident: रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रायगढ़ एसपी ने बताया, यह हादसा खपोली इलाके में हुआ। बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
Read More : Todays Gold Price : सोने की कीमतों में आयी भारी गिरावट, चांदी ने खोई चमक
raigarh accident: मुम्बई पुणे ओल्ड हाईवे पर भीषण दुर्घटना की खबर है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के खोपोली इलाके में शिंगरोबा मन्दिर के पीछे हाईवे से जा रही एक निजी बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। रायगढ़ के एसपी ने जानकारी दी है कि खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से अबतक 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है।
Read More : Stock Market Today Live : सेंसेक्स में 800 अंकों की आयी गिरावट,IT सेक्टर ने बढ़ाया मनोबल
raigarh accident: जानकारी के मुताबिक बस 150 फीट की गहरी खाई मे गिर गई है। बस को क्रेन में रस्सी बांध कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, डॉक्टर्स की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य मे जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक 22 /23 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, बचाव कार्य जारी है। बस में गोरेगाव इलाके के एक संस्था से जुड़े लोग बैठे थे जो पुणे में एक कार्यक्रम के लिए गए थे और पुणे से वापस लौट रहे थे।
raigarh accident: गोरेगांव (मुंबई) से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (झांझ टीम) एक निजी बस से पुणे में कार्यक्रम खत्म कर गोरेगांव जा रहे थे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा इसी वक्त हुआ। बस पुणे से मुंबई जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। अब तक 25 घायल यात्रियों को निकाल लिया गया है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 15 से 20 यात्री घाटी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे।
Read More : Salman Khan Death Threats : सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स ने पुलिस कंट्रोल में फ़ोन कर दिया अल्टीमेटम, जानिए क्या है पूरा मामला…
raigarh accident: एडिशनल एसपी अतुल ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की एक टीम और एक ट्रेकर का समूह फिलहाल बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किमी दूर स्थित है। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक निजी बस के खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
Read More : CG Crime : एक अनार दो बिमार! गर्लफ्रेंड के लिए मौसेरे भाई को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
raigarh accident: इसी के साथ अजीत पवार ने अपने ट्वीट में लिखा, “पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बोरघाट में एक निजी बस के खड्ड में गिर जाने और एक यात्री की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है” हम प्रार्थना करते हैं कि घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र उपचार मिले और वे शीघ्र स्वस्थ हों। मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि!हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं।